भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई, जवानों नेें पाकिस्तानी पोस्ट को उड़ाया

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कश्मीर मुद्दे पर मिली हार से बौखलाए पाकिस्तान ने एकबार फिर सीमा पर नापाक हरकत दिखाई है। बौखलाहट में पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एकबार फिर सीजफायर उल्लंघन किया है।

Advertisements

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह 6.30 बजे भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। सीमावर्ती जिला पुंछ के अंतर्गत मेंढर सेक्टर के मनकोट में भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की।

इस गोलीबारी में सेना का एक जवान 35 वर्षीय लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए जोकि देहरादून के रहने वाले थे। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब भारतीय सेना ने राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी पोस्ट को उड़ा दिया है। एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, सीमा पार से गोलीबारी सुबह लगभग 6.30 बजे नौशहरा सेक्टर में शुरू हुई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

-पाकिस्तानी सेना के 4 सैनिक ढेर

इससे पहले गुरुवार को भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तान आर्मी को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने एलओसी पर गोलीबारी में चार पाकिस्तानी जवानों को ढेर कर दिया। भारतीय सेना ने गुरुवार को सीमा पर गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था। इस तरह भारत ने कुल 4 पाकिस्तानी सैनिकों को सीमा पर मार गिराया है।

-भारतीय सेना का करारा जवाब

गुरुवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर अपने नापाक मंसूबे एकबार फिर दिखाए। सेना के सूत्रों ने बताया कि उसी दिन उरी और राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की ओर पाक सेना के तीन जवान मार गिराए और दुश्मन के कई बंकर भी नष्ट कर दिए। इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here