Saturday, October 24, 2026
Home Himachal क्वालिटी कंट्रोल न कर पाने पर ठेकेदारों पर होगी कार्यवाही: संजय कुंडू

क्वालिटी कंट्रोल न कर पाने पर ठेकेदारों पर होगी कार्यवाही: संजय कुंडू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रधान सचिव (उत्पाद शुल्क और सतर्कता, गुणवत्ता नियंत्रण और निगरानी) संजय कुंडू ने हमीरपुर में रविवार को विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठकें की। इन बैठकों के बाद कुंडू ने सर्किट हाऊस में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि अधिकारियों के साथ जिले की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में इस साल टैक्स कलेक्शन का टारगेट 301 करोड़ रुपए तय किया गया है तथा पहले चार माह में 67 करोड़ रुपए टैक्स एकत्रित कर लिया है।

Advertisements

कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की है जीरो टॉलरेन्स की नीति

उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. की रिकवरी में हम राष्ट्रीय स्तर पर बहुत पीछे हैं। संजय कुंडू के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्थापित सभी बॉटलिंग प्लांट में दो महीने के भीतर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी अनियमितता का पता चल सके। वहीं क्वालिटी कंट्रोल सेल की बैठक भी हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए क्वालिटी कंट्रोल सेल गठित किया है और इस सेल को प्रदेश भर से कई शिकायतें मिल रही है, जिनकी जांच की जाती है। निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय की गयी है तथा अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही भी की जा रही है। पहली बार हमीरपुर जिले के पाँच-छ: ठेकेदारों की सिक्योरिटीज़ जब्त की जा रही है। इससे क्वालिटी कंट्रोल में सुधार होगा ।

कुंडू ने कहा कि जिले में विजिलेंस विभाग बेहतर काम कर रहा है और पिछले साल 3 मामलों में विभाग ने कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेन्स की नीति है। संजय कुंडू ने कहा कि जिले में आई.पी.एच., बिजली तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के कामों में गुणवत्ता संतोषजनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here