Monday, October 26, 2026
Home Politics टांडा रेलवे स्टेशन पर टंकी से व्यर्थ बह रहे जल का खन्ना...

टांडा रेलवे स्टेशन पर टंकी से व्यर्थ बह रहे जल का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा उड़मड़ रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी से लगातार वयर्थ बह रहे जल संबंधी भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अविनाश राय खन्ना ने कड़ा संज्ञान लिया है।  इस संबंधी श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने राजस्थान प्रवास पर जाते समय जब श्री खन्ना टांडा उड़मड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पानी की टंकी से भारी मात्रा में लगातार जल बहकर व्यर्थ हो रहा है। श्री खन्ना ने इस संबंधी तुरंत स्टेशन मास्टर को शिकायत की परंतु जल को बहने से रोका नहीं गया।

Advertisements

श्री खन्ना करीब 45 मिनट बाद स्टेशन से रवाना हुए, तब तक जल व्यर्थ होता ही रहा। श्री खन्ना ने इस घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल तथा जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर इस संबंधी आवश्यक कार्रवाई करते हुए अधिकारीयों को भविष्य में जल व्यर्थ होने से रोकने के निर्देश जारी करने की मांग की। श्री खन्ना ने कहा कि जल संरक्षण के प्रति हर नागरिक को सचेत होने की आवश्यक्ता है।

उन्होंने कहा कि अगर हर इंसान अपने अन्य दायित्वों के साथ जल संरक्षण को एक दायित्व के रू प में शामिल कर ले तो भविष्य में पानी की कमी से होने वाले संभावित विश्वयुद्घ को रोका जा सकता है। श्री खन्ना ने लोगों से अपील की कि जब भी कही जल व्यर्थ बहता नजर आए तो इसकी सूचना संबंधित दफतर या अधिकारी को जरू र दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here