होशियारपुर: ड्यूटी में कौताही बरतने वाले 8 पुलिस मुलाजिम सस्पैंड

होशियारपुर (द स्टैर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी।जिला पुलिस प्रमुख होशियारपुर गौरव गर्ग ने 8 पुलिस कर्मियों को सस्पैंड किए जाने के आदेश जारी किए हैं। सस्पैंड किए जाने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया था, मगर सूत्रों के अनुसार ड्यूटी में कौताही बरतने के चलते जिला पुलिस प्रमुख ने इन्हें सस्पैंड करने के आदेश जारी किए हैं।

Advertisements

विभागीय सूत्रों के अनुसार सस्पैंड किए गए पुलिस मुलाजिमों में लोकल रैंक ए.एस.आई. जसवंत सिंह थाना सदर, कांस्टेबल रुबी कुमार व पी.आर./हैड कांस्टेबल सुभाष चंद्र दोनों थाना टांडा, लेडी कांस्टेबल सुखविंदर कौर सहायक सी.एच.सी. पी.एल., लेडी कांस्टेबल पुष्पा पुलिस लाइन, सी-2 विजय कुमार तथा लोकल रैंक ए.एस.आई. बलविंदर सिंह थाना मेहटियाणा तथा पी.आर. हैड कांस्टेबल नरिंदर सिंह तमीली ब्रांच के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी की सी.एम. सिक्योरिटी में ड्यूटी लगाई गई थी तथा यह ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस प्रमुख ने आज 16 सितंबर को इन्हें सस्पैंड करने के आदेश जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here