सेवा सप्ताह के अंतर्गत तीक्षण सूद ने गांव बस्सी पुरानी के वन चेतना पार्क में किया पौधरोपण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समर्पित सेवा सप्ताह के अंतर्गत गांव बस्सी पुरानी के वन चेतना पार्क में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद समेत सभी कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। पौधरोपण करने उपरांत तीक्ष्ण सूद ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। धरा को हरा-भरा रखने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण और उनका संरक्षण जरुरी है। इसलिए हम लोगों को एक-एक पौधा लगाने के लिए संकल्पित होना होगा। मेयर शिव सूद ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के साथ मानव जीवन पर मंडरा रहे संकट को दूर करने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है।

Advertisements

जिलाध्यक्ष पठानिया ने कहा कि सभी लोग पर्यावरण सुरक्षा के भागीदार बन पौधरोपण अवश्य करें।उन्होंने कहा कि 11सितम्बर से 20सितम्बर तक प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस को समर्पित सेवा सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम जिला भाजपा द्वारा करवाए गए है।कल सेवा सप्ताह के आखिरी दिन महिला मोर्चा द्वारा सुबह 7. 30 बजे रेलवे स्टेशन पर सफ़ाई अभियान का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा,सुरेश भाटिया,कृष्ण अरोड़ा,कुलवंत कौर, मीनू सेठी, बिंदु सूद, सतीश बावा, रणजीत राणा, जिन्दू सैनी, चिंटू हंस, दीपक शारदा, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, राजा सैनी, अश्विनी गैंद, अमरजीत सिंह लाडी, अनिल हंस, संतोख सिंह औजला, संतोख सिंह, राकेश सैनी मिंटा, विनय कुमार, दीक्षांत ठाकुर, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, विनय गुप्ता, दिलबाग सिधू,सतिंदर सिंह,राजन शर्मा, मोहित कैंथ, वरुण कैंथ, कर्ण मेहता, जतिंदर पनेसर, परमिंदर बजाज, रमन सैनी, गौरव गुप्ता, कृष्ण चौधरी व पारस आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here