हरियाणा में 72वां अंर्तराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम 16 नवंबर से

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की पवित्र छत्र छाया में जी.टी. रोड समालखा जि़ला पानीपत हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय 72वां निरंकारी संत समागम 16 नवंबर से 19 नवंबर तक हो रहा है। जिस में देशों विदेशों की संगतें समूलियत करेंगी और सतगुरु का पवित्र आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। समागम से पहले समालखा में जहाँ समागम हो रहा है, उस स्थान पर संतों महापुरषों की तरफ से सेवा करके अपना योगदान दिया जा रहा है। जिससे आने वाली संगत को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस लिए अलग स्थानों से सेवादल की तरफ से सेवा में अपना योगदान दिया जा रहा है।

Advertisements

इसी तहत डा. एस.पी. सिंह संयोजक ब्रांच दसूहा से सेवादल संचालक प्रकाश सिंह जी की योग्य अगवाई में संत निरंकारी सतसंग भवन दसूहा से 40 सेवादल के सद्स्यो का जत्था समालखा में सेवा के लिए रवाना हुआ हैं। इस अवसर पर संयोजक दसूहा ने कहा कि निरंकारी मिशन की तरफ से समय समय पर जहां मानवता की सेवा की जा रही है, वहां ही सत्गुरू के आदेश मुताबिक सेवा प्रति सेवादल भी हमेशा ही उत्साह देखने को मिलता है। इस मौके पर सेवादल सदस्यों के इलावा ओर संगतें भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here