
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। लांयस क्लब होशियारपुर की तरफ से लायन विनोद पसान की अध्यक्ष्ता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान में मिशन ग्रीन इंडिया का पहला प्रोजेक्ट होशियारपुर में पौधे लगाकर शुरू किया गया। यह पौधे वातावरण की संभाल के लिए होशियारपुर एन्क्लेव में लगाए गए।

क्लब के सचिव बरजिंदर सिंह ने बताया कि लांयस क्लब इंटरनैशनल के दिशा निर्देशों के अनुसार इस महीने में अधिक से अधिक पौधे लगा कर वातारवरण को साफ सुथरा बनाया जाएगा। इस अवसर पर लायन जगदीश, जगतार सिंह, लेख राज शर्मा, महावीर सिंह, जयाहत अहुजा, दविंदरपाल अरोड़ा, ओंकार सिंह, नरिन्दर सैनी, श्याम नरूला, मोहिंदर सिंह, रमन जग्गी, कुलविंदर सिंह, दर्शन सिंह चौधरी, आदि उपस्थित थे।












