गांव देहरीवाल में कृषि विभिन्नता स्कीम के अंतर्गत मनाया मक्का संबंधी फील्ड-डे

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। गांव देहरीवाल में ब्लाक खेतीबाड़ी कार्यालय टांडा की ओर से मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी होशियारपुर विनय कुमार के दिशानिर्देश पर कृषि विभिन्नता स्कीम के अंतर्गत मक्का संबंधी फील्ड डे मनाया गया। ब्लाक खेतीबाड़ी अफसर टांडा सतनाम सिंह की अगुवाई के अंतर्गत करवाए गए इस आयोजन के दौरान क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर सतनाम सिंह खेतीबाड़ी अफसर टांडा ने मक्के की फसल की काश्त के बारे में विस्तृत विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को बताया कि गेहूं व धान के फसल के चक्कर को खत्म करने के लिए मक्की की काश्त करना एक बढिय़ा बदल है।

Advertisements

उन्होंने किसानों को यह भी बताया कि लगातार धान की फसल बोने से यहां धरती के नीचे का पानी खत्म हो रहा है वहीं इसकी नाड को आग लगाने से पर्यावरण जमीन की सेहत का भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि किसान धान की फसल की जगह मक्के की काश्त करके कम समय में बढिय़ा झाड़ प्राप्त कर अधिक लाभ ले सकते हैं और धरती के नीचे वाले पानी को भी बचा सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने किसान महकमे में चल रही स्कीमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस दौरान खेती विकास अफसर टांडा हरप्रीत सिंह ने किसानों को धान की फसल से लगने वाले कीड़े व बीमारियों के संबंध और उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान की।

उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी डीलर से खाद, बीज, दवाई लेने के समय पक्का बिल जरूर लेना चाहिए। इस अवसर पर राशपाल सिंह ने कहा कि किसानों को पर्यावरण बचाने के लिए धान के नाड़ को आग नहीं लगानी चाहिए। इस दौरान गुरमीत सिंह खेती विस्तार अफसर, सर्बजीत सिंह एटीएम, अवतार सिंह सरपंच, हरदयाल सिंह सरपंच, गुरदीप सिंह, सुखविंदर पाल सिंह, रमनदीप सिंह, रजिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here