मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण हुए मूर्छित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री रामलीला कमेटी द्वारा करवाई जा रही श्री रामलीला के मंचन में लक्ष्मण मूर्छा का दृश्य प्रस्तुत किया गया। खर व दूषण जब अपनी सेना सहित श्री राम पर आक्रमण करते हैें तो श्री राम-लक्ष्मण खर और दूषण का वध कर देते हैं। इस पर आग बबूला हुआ लंकापति रावण सीताहरण की योजना बनाता है। योजना के अनुसार रावण सीता का हरण कर लंका ले जाता है। राम और लक्ष्मण सीता की खोज में वन-वन भटकते हैं।

Advertisements

रास्ते में उन्हें घायल जटायु मिलता है, जो बताता है कि रावण सीता माता को लंका की तरफ लेकर गया है। बाद में श्री राम की सेना लंका पर चढ़ाई कर देती है। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच घमासान युद्ध होता है। मेघनाद के शक्तिबाण से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। तब श्री हनुमान सुषैन वैद्य के कहने पर द्रोण पर्वत से संजीवनी बूटी लाते हैं जिससे लक्ष्मण की मूर्छा को तोड़ा जाता है।

इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी के प्रधान शिव सूद, संरक्षक एडवोकेट आर.पी. धीर, गोपी चंद कपूर, प्रदीप हांडा, डा. बिंदू सार शुक्ला, रणजीत राणा, नवप्रीत रैहल, हरीश आनंद, तरसेम मोदगिल, रजिंदर मोदगिल, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, सुमेश सोनी, नरोत्तम शर्मा, अरूण गुप्ता, अजय जैन, अश्विनी शर्मा, योगेश कुमरा, मनोहर लाल जैरथ, कृष्ण गोपाल आनंद, दविंदर नाथ बिंदा, संजीव ऐरी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शिव जैन, पार्षद पंडित विक्रम मेहता, भारत भूषण वर्मा, अशोक सोढी, केवल हांडा, पार्षद निपुण शर्मा, राजेश डोगरा, अनिल कोहली, शुभांकर शर्मा नन्नू, मनोज तनेजा बॉबी, रणवीर, वरुण कैंथ, निपुण शर्मा, विपुल वालिया, पं.मुकेश कालिया, अश्विनी छोटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here