Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur गुरू रामदास जी लंगर सेवा संस्था ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में मरीजों...

गुरू रामदास जी लंगर सेवा संस्था ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में मरीजों के लिए शुरू की लंगर सेवा

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरू राम दास जी लंगर सेवा पुरहीरां, होशियारपुर द्वारा स्थानिय सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रोजाना मरीजों व अन्य लोगो के लिए लंगर का काम शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने करते हुए मरीजों व अन्य लोगो को लंगर वितरित कर किया।

Advertisements

गुरू राम दास जी लंगर सेवा पूरहीरां दुारा गढ़शंकर में लंगर की सेवा शुरू कर एक और सेवा की और एक और कदम वढ़ा दिया है। गुरू राम दास जी लंगर सेवा पूरहीरा संस्था के गुरलियाकत सिंह ने बताया कि इसके अलावा 20 अन्य सरकारी अस्पतालों में लंगर की सेवा की जा रही है। जिसमें होशियारपुर जिले के अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर व नवांशहर इत्यादि जिलों में लंगरो की सेवा जारी है।

पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गुरू राम दास जी लंगर सेवा पूरहीरा संस्था की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को संस्था से प्रेरणा लेनी चाहिए और लंगर की सेवा में जितना हो सकता है सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ठेकेदार कुलभूशन शौरी, बलजिंदर सिंह, सन्नी लंब, चीफ फार्मेसी अफसर रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here