Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur श्री कृष्ण व सोदामा की झांकी देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

श्री कृष्ण व सोदामा की झांकी देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा (भारत) की ओर से ‘एक शाम बंसी वाले के नाम’ का आयोजन शक्ति मंदिर में बड़ी धूम-धाम से आयोजन किया गया। श्री कृष्ण जी के नाम आयोजित इस शाम में अमृतसर से आए सेवा भाव संकीर्तन सभा के सदस्यों ने भक्तों को अपने गाए हुए भजनों से और भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर सभा की तरफ से झांकियां का भी विशेष प्रबंध किया गया था। जिसमें संकट मोचन श्री हनुमान व श्री कृष्ण सोदामा की झांकी देखते ही बनती थी। श्री बिंदर द्वारा प्रस्तुत की गई श्री कृष्ण व सोदामा की झांकी ने सबकी आंखों में आंसू ला दिया। वहीं दूसरी तरफ सेवा भाव संकीर्तन सभा के गौरव व अमित द्वारा गाए भजन ‘सांवरिया तूं आजा व मन चल वृदावन चलिए’ ने भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर लंगर का आयोजन भी किया गया।

Advertisements

ब्राह्मण सभा के प्रधान एडवोकेट सुनील पराशर ने बताया कि सभा द्वारा बहुत से समाज कार्य किए जाते हैं, जिसके तहत आने वाले समय में फ्री मैडीकल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अश्विनी शर्मा, संजीव शर्मा, अनिल शर्मा, विनय शर्मा, राजीव शर्मा, आशुतोष शर्मा, अक्षय शर्मा, अजय ऐरी,संजीव कुमार बख्शी, नेत्र शर्मा, कमलेश शर्मा, मनोज दत्ता, अरविंद शर्मा, सुमित, शिवम, छिंदा, सुरेश शर्मा, रूप लाल, सक्षम, हिमंक, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here