Tuesday, October 20, 2026
Home Politics भाजपा नेता अमरनाथ ने लोगों को बताई भाजपा की नीतियां, सूद के...

भाजपा नेता अमरनाथ ने लोगों को बताई भाजपा की नीतियां, सूद के लिए मांगे वोट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेता पूर्व पार्षद लाला अमरनाथ ने भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद के हक में चुनाव प्रचार करते हुए कमालपुर इलाके में लोगों को भाजपा की नीतियों व करवाए गए विकास कार्यों से अवगत करवाया। इस मौके पर लाला अमरनाथ ने कहा कि होशियारपुर ही बल्कि प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने जो विकास कार्य करवाए हैं औज उन्हीं के दम पर हम वोट मांगने आए हैं तथा जनता ने इन पर मोहर भी लगाई है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टियां विकास के नाम पर गुमराह करने के भाजपा पर आरोप लगा रही हैं तो वह जनता को बताएं कि अगर तीक्ष्ण सूद द्वारा करवाए गए विकास कार्य, विकास कार्य नहीं तो विकास किसे कहते हैं। सडक़ों का निर्माण, पीने वाले पानी के लिए नए ट्यूबवैल, बस स्टैंड का निर्माण, मिनी सचिवालय, यूनिवर्सिटी तथा हर वार्ड में गलियों, नालियों तथा सीवरेज का मुकम्मल बंदोबस्त करवाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप सहित अन्य राजनीतिक पार्टियां बौखलाहट में बयानबाजी तक ही सीमित हैं जबकि सच तो यह है कि उनके पास जनता की बेहतरी और विकास के लिए कोई योजना ही नहीं है, क्योंकि उनका आधार जनता के बीच संपन्न हो चुका है।

Advertisements

इस अवसर पर संजू अरोड़ा, संदीप सरोच व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने भी तीक्ष्ण सूद द्वारा होशियारपुर में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और भाजपा के लिए वोट मांगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here