Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur Red Cross Fair: किसी ने चखे व्यंजन तो किसी ने खरीदा आचार-पापड़़

Red Cross Fair: किसी ने चखे व्यंजन तो किसी ने खरीदा आचार-पापड़़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर जिला रैडक्रास सोसायटी की तरफ से अस्पताल भलाई शाखा के सदस्यों के सहयोग से जिलाधीश अनिंदिता मित्रा की अगुवाई में रयात बाहरा कैंपस चगरां में रैडक्रास मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर अलग-अलग प्रकार के लगाए गए स्टालों पर जहां विद्यार्थियों व मेले में पहुंचे लोगों ने अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया वहीं स्वयं सेवक ग्रुपों की तरफ से लगाए गए स्टालों से आचार-पापड़ और अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थ खरीदे। इस अवसर पर जिलाधीश अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इस मेले से होने वाली कमाई को समाज सेवी कार्यों और जरुरतमंद लोगों की सहायतार्थ खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में लगाए गए स्टाल अस्पताल भलाई शाखा के सदस्यों द्वारा अपनी जेब से खर्च करके लगाए गए हैं और यहां से होने वाली कमाई रैडक्रास को जाएगी।
इस अवसर पर सोसायटी के सचिव नरेश कुमार गुप्ता ने मेले संबंधी जानकारी देते हुए सोसायटी की तरफ से किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मेले में आए लोगों तथा बुद्धिजीवीयों ने मेले की रौनक बढ़ाई और मेले में किए गए प्रबंधों के लिए जिला प्रशासन तथा रैडक्रास सोसायटी को बधाई दी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here