धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/समीर सैनी/जतिंदर प्रिंस/मुक्ता वालिया। दशहरा ग्राउंड में रावण दहन के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा बड़ी धूमधाम के मनाया गया। सूर्यास्त से पहले कैबिनेट मंत्री पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री बीबी महिंदर कौर जोश, कांग्रेस जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा, भाजपा जिला प्रधान विजय पठानिया, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, विधायक पवन आदिया, विधायक अरुण डोगरा मिक्की के भाई रमन डोगरा, श्री राम लीला कमेटी कमेटी के प्रधान शिव सूद, गोपी चंद कपूर, डा. रमन घई, जिलाधीश ईशा कालिया, एस.एस.पी. गौरव गर्ग, एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन एवं निगम कमिशनर बलबीर राज ने संयुक्त रुप से रिमोट का बटन दबाया और देखते ही देखते रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले धू-धू कर जलने लगे।

Advertisements

चारों दिशाएं जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठी। इससे पहले श्रीराम लीला के मंचन में दसवें दिन संजीवनी बूटाी से लक्ष्मण की मूर्छा टूटी तो श्रीराम की सेना में खुशी की लहर दौड़ गई और भगवान ने लंका पर चढ़ाई कर दी। दोनों में भयंकर युद्ध चलता रहा तब विभीषण ने प्रभु राम को बताया कि रावण की नाभि में बाण मारे। बाण लगते ही रावण वहीं धराशाई हो गया और सभी प्रभु श्री राम की जय-जयकार करने लगे। इस मौके पर लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने रावन दहन देखा और प्रभु की महिमा का गपणगान किया। श्री राम लीला कमेटी के प्रधान शिव सूद ने मेले में पहुंचे मेहमानों और समस्त श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया और मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री हनुमान जी के स्वरुपों ने भगवान श्री राम के चरणों में नमन करके आशीर्वाद प्राप्त किया और भगवान के भजनों पर झूम-झूम कर प्रभु को रिझाया।

इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी के संरक्षक एडवोकेट आर.पी. धीर, गोपी चंद कपूर, प्रदीप हांडा, डा. बिंदू सार शुक्ला, रणजीत राणा, हरीश आनंद, नवप्रीत रैहल, तरसेम मोदगिल, सुमेश सोनी, रजिंदर मोदगिल, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, नरोत्तम शर्मा, अरूण गुप्ता, अजय जैन, हरीश भल्ला, अश्विनी शर्मा, योगेश कुमरा, मनोहर लाल जैरथ, कृष्ण गोपाल आनंद, विश्वनाथ बंटी, दिनेश वालिया, रामदेव यादव, यशपाल शर्मा, रविंदर अग्रवाल, हरीश खोसला, विनोद परमार, पार्षद मीनू सेठी, प्रो. प्रशांत सेठी, पार्षद राकेश सूद, अमित आंगरा, श्याम नरुला, दविंदर नाथ बिंदा, संजीव ऐरी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शिव जैन, पार्षद पंडित विक्रम मेहता, भारत भूषण वर्मा, अशोक सोढी, केवल हांडा, पार्षद निपुण शर्मा, संदीप सैनी, पंडित दीपक शारदा, संजीव तलवाड़, रघुवीर बंटी, संजू अरोड़ा, अनिल परुथी, मनमोहन सिंह कपूर, पार्षद तीर्थ राम, सुरिंदर शिंदा, पार्षद सुदर्शन धीर, मनोज शर्मा, गौरव वालिया, नितिन गुप्ता नन्नू, अश्विनी गैंद, पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, पार्षद बलविंदर बिंदी, पार्षद अशोक शोकी, भारत भूषण वर्मा, अनिल कोहली, शुभांकर शर्मा नन्नू, दीपक पुरी, मनोज तनेजा बॉबी, रणवीर, वरुण कैंथ, निपुण शर्मा, विपुल वालिया, पं.मुकेश कालिया, अश्विनी छोटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here