Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस भूली तिरँगा का सम्मान:तीक्ष्ण सूद

राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस भूली तिरँगा का सम्मान:तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,पूर्व मेयर शिव सूद,जिला महामंत्री विनोद परमार,जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेसी सांसदों पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि पूरे देश से लुप्त हो रही कांग्रेस इस कदर हताश हो चुकी है कि इसके नेताओं को अब राजनीति और देशभक्ति में अंतर करना मुश्किल हो गया है।

Advertisements

आज लोकसभा सत्र के दौरान जो व्यवहार कांग्रेसी सांसदों ने हर घर तिरँगा अभियान के खिलाफ प्रदर्शित किया उससे देश शर्मशार है तथा उनके इस व्यवहार पर थू थू हो रही है।भाजपा नेताओं ने कहा कि घर घर तिरँगा अभियान आज़ादी के अमृत महोत्सव पर किसी पार्टी का अभियान न होकर पूरे देश का अभियान है।इसके जरिए अपनी आगामी पीढ़ी को देशभक्ति से जोड़ना ही इस अभियान का मकसद है।क्योंकि भारतीय जनता पार्टी भी केंद्र सरकार की घर तिरँगा अभियान को घर घर लेकर जाने का काम कर रही है।शायद इसीलिए ही कांग्रेस देशभक्ति भूल कर भाजपा का विरोध करने की कोशिश में तिरँगा का सम्मान भूल गए है।इस अभियान का खुलेआम विरोध और मजाक बना रहे है जिससे कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा व गिरता राजनीतिक स्तर लोगो के सामने बेनक़ाब हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here