उपचुनावों में कांग्रेस की जीत निश्चित करने के लिए जाट महासभा कर रही प्रचार: हरपुरा

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की चारों विधानसभा सीटों मुकेरिया, दाखा, जलालाबाद और फगवाड़ा में काग्रेस की जीत निश्चित है। इन सभी सीटों पर आल इंडिया जाट महासभा के सभी पदाधिकारियों चुनाव प्रचार के लिए जुटे हुए है। यह शब्द आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंजाब काग्रेस के महासचिव हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि मुकेरिया में लगातार पांच दिन प्रचार दौरान देखा के लोगो को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर विश्वास है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ही पंजाब व पंजावियत का विकास कर सकते है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर काग्रेस के प्रत्याशियों की जीत निशचित करने के लिए आल इंडिया जाट महासभा के पदाधिकारी व कार्याकर्ता दिन रात एक कर रहे है और आने वाले दिनों में अभियान को और तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जनता से किए वायदों में से नब्बे प्रतिशत पूरे कर दिए है। नशा तस्करों को नकेल डाल दी गई है। सरकारी कार्यालयों में लोगो के काम असानी से होने लगे है।

जबकि अकाली भाजपा ने दस वर्ष के जंगल राज वना रखा था। जिसके चलते पंजाब की जनता इन उपचुनावों में भी अकाली भाजपा का सूफड़ा साफ कर देगीं। उन्होंने कहा कि मुकेरिया में काग्रेस की प्रत्याशी इंदू बाला बड़े मार्जिन से जीत की और बढ़ रही है। क्योंकि अन्य सीटों की तरह मुकेरिया के मतदाता भी अपने हलके के विकास के लिए इक्कीस अक्तूबर को मतदान करेगें। इस समय आल इंडिया जाट महासभा के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, उपाध्यक्ष हरमन सिंह, बख्तावर सिंह, जिला गुरदासपुर के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह कलेर, दोआबा जोन के अध्यक्ष जसवंत सिंह चौटाला, चैयरमेन गाबा मुकेरिया, राणा कृष्ण देव सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here