मूंगफली की काश्त बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र ने किसानों को किया जागरुक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। किसानों को मूंगफली की सफल काश्त संबंधी जोर देने के लिए कृषि प्रदर्शनियों की कारगुजारी दर्शाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, बाहोवाल की ओर से गांव शेखां में खेत दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर डा. मनिंदर सिंह बौंस ने किसानी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की सेवाओं के बारे में प्रकाश डाला।

Advertisements

– कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव शेखां में खेत दिवस का किया गया आयोजन

उन्होंने मूंगफली की फसल प्रदर्शनियों के मनोरथ के बारे में बताया व यूनिवर्सिटी की ओर से मूंगफली की काश्त को और प्रफुल्लित करने के बारे में की जा रही खोजों व प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. बौंस ने मूूंगफली व और मुनाफा लेने के लिए प्रोसैसिंग पर भी जोर दिया। उन्होंने रबी की फसलों गेहूं, गोभी, सरसों, छोले व मसूर की काश्त के बारे में भी जरु री नुकते सांझे किए। उन्होंने किसानों को धान की पराली को न जलाने पर भी जोर दिया व धान की पराली संभालने के अलग-अलग तरीकों के बारे में भी जागरुक किया।

खेत दिवस पर माहिरों की ओर से मूंगफली की काश्त के बारे में तकनीकी लेक्चर सांझे किए गए। कृषि विज्ञान केंद्र के भूमि विज्ञान के माहिर डा. पवित्तर सिंह ने मूंगफली की सफल काश्त के ढंग, किस्मों का चुनाव, खादों का प्रयोग, नदीनों की रोकथाम, खादों का प्रयोग व पौध सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को मिट्टी परख व जीवाणु खादों के प्रयोग के बारे में भी जागरुक किया। सहायक प्रोफेसर पशु विज्ञान डा. अरु णबीर सिंह ने पशुओं की मौसमी संभाल, बीमारियों व खुराक के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने किसानों को अपनी आय में वृद्धि के लिए सहायक धंधे- डेयरी, मुर्गी पालन, बकरी पालन व सूअर पालन अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। भूंगा ब्लाक के कृषि विकास अधिकारी डा. गुरप्रीत कौर ने किसानों की सुविधा के लिए विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को कृषि संबंधी समस्याओं के बारे में यूनिवर्सिटी व कृषि व किसान भलाई विभाग से लगातार संपर्क रखने के लिए कहा।

इस मौके पर किसानों की सुविधा के लिए बरसीम, गोभी, सरसों, प्याज, तोरिए के बीज, दालों के बीज, किटों, सब्जियों की किटों, पशुओं के लिए धातों का चारा व कृषि साहित्य भी मुहैया करवाया गया। अंत में गांव के प्रगतिशील मूंगफली उत्पादक नरिंदर सिंह ने आए माहिरों व किसानों का रस्मी तौर पर धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here