मुकेरियां उप चुनाव: जनरल आब्जर्वर की उपस्थिति में हुई रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने भारतीय चुनाव आयोग की ओर से विधान सभा क्षेत्र 039 मुकेरियां के उप चुनाव के लिए नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस अधिकारी पांडुरंग पोले  व उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में माइक्रो आब्जर्वरों, काउंटिंग स्टाफ की पहली, जबकि ई.वी.एम्ज व वी.वी.पी.ए.टी. मशीनों की दूसरी रैंडेमाइजेशन करवाई। इस मौके पर एस.एस.पी. गौरव गर्ग, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन भी मौजूद थे।

Advertisements

– माइक्रो आब्जर्बरों, काउंटिंग स्टाफ की पहली व ई.वी.एम्ज, वी.वी.पी.ए.टी की हुई दूसरी रैंडेमाइजेशन

जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के मुताबिक पारदर्शी व शांतिपूर्वक तरीके से उप चुनाव करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधान सभा विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां के उप चुनाव के लिए 187 पोलिंग स्टेशनों के लिए माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, ताकि उप चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि 444 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत रिर्जव स्टाफ भी शामिल है। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि गिनती 24 अक्टूबर को होगी। उन्होंने कहा कि वोट प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए पोलिंग स्टाफ नियुक्त किया गया है, जबकि गिनती प्रक्रिया के लिए काउंटिंग स्टाफ जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने कहा कि गिनती एस.पी.एन. कालेज मुकेरियां में होगी, जिसके लिए 311 काउंटिंग स्टाफ नियुक्त किया गया है, जिसमें 100 प्रतिशत रिजर्व स्टाफ शामिल है।

– चुनाव आयोग की हिदायतों के मुताबिक पारदर्शी तरीके से करवाया जाएगा उप चुनाव: जिला चुनाव अधिकारी

जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस अधिकारी पांडुरंग पोले व उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में माइक्रो आब्जर्वरों व काउंटिंग स्टाफ की रैंडेमाइजेशन को अंतिम रु प देने के बाद ई.वी.एम्ज व वी.वी.पी.ए.टी. मशीनों की दूसरी रैंडेमाइजेशन को अंतिम रुप दिया गया। ईशा कालिया ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भारतीय चुनाव आयोग की इलैक्शन मैनेजमेंट प्रणाली द्वारा मशीनों की वितरण प्रणाली बिल्कुल पारदर्शी तरीके से की जाएगी। वीडियोग्राफी के अंतर्गत हुई इस सारी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संतुष्टि प्रकट की। इस दौरान आए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वी.वी.पी.ए.टी के साथ पोलिंग स्टेशनों की गिनती के अलावा रिजर्व रखी गई बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वी.वी.पी.ए.टी की सूचि भी सौंपी गई।

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि नियुक्त किए गए स्टाफ को अपनी डयूटी पूरी तनदेही, ईमानदारी व उत्साह से निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ को गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र में 241 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसके लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां के उप चुनाव 21 अक्टूबर को हो रहे हैं व सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को एस.पी.एन. कालेज मुकेरियां में होगी। उन्होंने बताया कि मुकेरियां विधान सभा में 195503 वोटर व 5178 सर्विस वोटर हैं। इस मौके पर तहसीलदार चुनाव करनैल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here