Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur दीपक को धार्मिक समागम में पिस्तौल से हवा में फायर करना पड़ा...

दीपक को धार्मिक समागम में पिस्तौल से हवा में फायर करना पड़ा महंगा, मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धार्मिक समागम में खुशी में अपनी पिस्तौल से हवा में फायर करना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया। जबकि उस युवक की वीडियो वायरल होते ही थाना सिटी पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ धारा 336 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना सिटी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गोबिंद्र कुमार बंटी ने बताया कि वीडियो वारयल होने की सूचना मिलते ही पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई थी।

Advertisements

पुलिस ने जांच में पाया कि मामला कृष्ण नगर का है और पुलिस जांच के आधार पर आरोपी की पहचान दीपक कुमार के तौर पर होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि पिस्तौल लाईसैंसी है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here