गर्म तेल की चपेट में आने से हलवाई विजय व रीता झुलसी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के कस्बा टांडा में आज शुक्रवार 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे के करीब एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थी कि अचानक घर की छत गिरने से हलवाई एवं एक लडक़ी के गर्म तेल की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसने का समाचार प्राप्त हुआ है। परिवारिक सदस्यों ने प्राथमिक उपचार के लिए उक्त दोनों घायलों को सिविल अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया जहां से डाक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया।

Advertisements

घायलों की पहचान विजय कुमार पुत्र लाल चंद उम्र 32 वर्ष व लडक़ी की पहचान रीता रानी पुत्री दविंदर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए घायलों के परिजनों ने बताया कि घर में 15 अक्तूबर को होने वाली शादी को लेकर तैयारियों का काम चल रहा था। हलवाई छत पर पकवान तैयार करने में लगा हुआ था इसी बीच अचानक छत पर अधिक भार हो जाने के कारण छत गिर गई तथा विजय कुमार गर्म तेल की चपेट में आ गया। वहीं, नीचे कमरे में मौजूद लडक़ी के पैरों पर गर्म तेल गिरने की वजह से वह भी बुरी तरह झुलस गई। जिन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here