पंजाब के विकास के लिए मुकेरियां की जनता कांग्रेस पर लगाएगी मोहर: हरपुरा

गढ़शंकर(द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां विधानसभा हलके में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी इंदू बाला के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए 19 अक्तूबर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह रोड़ शौ करेगें। यह शब्द कांग्रेस के प्रादेशिक महासचिव व आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मुकेरियां में कांग्रेस की जीत निश्चित है। गांव कलोता, भंगाला, फत्तूवाला, झंडवाला इत्यादि गांवों में बैठकें करने से लोगों से बातचीत करने से पता चला कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब व पंजाबियत के विकास की नीतियों पर मोहर लगाते हुए मुकेरियां की जनता कांग्रेस की प्रत्याशी को इतने बड़े मार्जिन से जिताएगी कि एक नया इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा द्वारा 10 वर्ष के कार्याकाल में जो पंजाब में जंगल राज्य बना दिया था। उसे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आते ही समाप्त कर कानून का राज्य स्थापित किया।

जिससे हर पंजाबी को न्याय मिलने लगा। इसके अलावा किसानों का करोड़ो रूपए का कर्ज माफ किया जा चुका है और आगे भी कर्ज माफी का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहरों के साथ-साथ गावों के विकास के लिए योजनाएं बना कर विकास के कार्य जारी है। जिसके चलते पंजाब में जिन चारों विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस की जीत तय है। इस समय उनके साथ पूर्व चैयरमेन मार्किट कमेटी मुकेरियां राणा प्रशोत्तम सिंह साबा, कांग्रेस के प्रादेशिक सचिव बख्तावर सिंह, जसवंत सिंह, चौटालाख रघुवीर सिंह, हरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here