दीपावली का त्यौहार हिंदूओ के प्रमुख त्यौहारों में से एक: जिंदू सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दीपावली का त्योहार सभी धर्मों से जुड़ा होने के कारण सभी वर्ग के लोग इसे काफी उत्साह व श्रद्धा से मनाते हुए। इस दिन प्रभु श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या निवासियों ने उनके स्वागत के लिए घी के दीपक जलाकर जशन मनाया। भगवान श्रीराम को पूरे देश में उनकी पवित्रता और सत्यता के लिए पूजा जाता है। उक्त विचारों का प्रगटावा करते हुए भाजयुमो जिला महासचिव जिंदू सैनी ने कहा कि दीपावली के त्योहार की तैयारियां एक हफ्ते पहले से ही शुरू कर दी जाती हैं। लोग अपने घरों और दुकानों की साफ-सफाई से तैयारियों की शुरुआत करते हैं।

Advertisements

दीपावली से पहले घरों और दुकानों के एक-एक कोने की सफाई की जाती है। जिंदू सैनी ने कहा कि इस दिन सभी हिन्दू अपने घरों में दीये जला कर अमावस्या की रात को भी रौशन कर देते हैं। उन्होंने कहा कि इस त्योहार का सभी हिन्दू धर्म के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, ये सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पसंदीदा त्योहार है खासतौर पर बच्चे इसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

उन्होंने सभी को अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर हर साल बड़ी संख्या में पटाखे भी जलाए जाते हैं, ऐसा करने से लोगों को कुछ देर की खुशी तो मिलती है, लेकिन पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि दीपावली जिसे रौशनी का त्योहार भी कहा जाता है, पर्यावरण को प्रदूषण से दूषित न करके हमें इस त्योहार को उत्साह और खुशी के साथ मनाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here