24 नवंबर को गांव जनौड़ी में लगेगा 412वां आंखों का निशुल्क जांच कैंप

जनौड़ी(द स्टैलर न्यूज़)। सरबत दा भला ट्रस्ट के सर्वे सर्वा, मैनेजिंग डायरेक्टर डा. एस.पी. सिंह ओबरॉय द्वारा 412वां आंखों का नि:शुल्क कैंप सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के पावन दरबार गांव जनौड़ी में 24 नवंबर दिन रविवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। सरबत दा भला ट्रस्ट के जिला होशियारपुर इकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी, सचिव अवतार सिंह एवं राकेश शर्मा ने बताया कि यह गांव जनौड़ी में लगने वाला आंखों का चौथा कैंप है।

Advertisements

कैंप में मरीजों की आंखों का चेकअप किया जाएगा। मरीजों को मुफ्त दवाईयां व ऐनकें भी दी जाएंगी। जिन लोगों का ऑपरेशन जरूरी होगा, उनका ऑपरेशन जालंधर में अरोड़ा आई हॉस्पिटल के डा.अमनदीप सिंह से करवाया जाएगा। श्री साहनी ने बताया कि कैंप का उद्घाटन अमनजोत सिंह प्रधान दोआवा जोन अपने कर कमलों से करेंगे।

उन्होंने मंदिर कमेटी सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर कमेटी भी समाज सेवा में निरंतर अग्रसर है, और कमेटी के सहयोग एवं कोशिश से ही मन्दिर परिसर में ट्रस्ट द्वारा मुफ्त सिलाई कढ़ाई सेंटर एवं कंप्यूटर सिखलाई केंद्र खोले गए हैं, जिनमें पास हुए बच्चों को आई.एस.ओ. 2009 सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते हैं। इस मौके ट्रस्ट के अन्य सदस्य जगमीत सेठी, बी.एस. रंधावा, संजीव अरोड़ा, जसदीप पाहवा, मंदिर कमेटी के चेयरमैन अशोक डढवाल, प्रधान रूप सिंह, सचिव नरेन्द्र शर्मा, कुलदीप सिंह, मनोहर, अजमेर सिंह, राममूर्ति, बलराम सिंह, सुुखवीर एवं अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here