Sunday, November 1, 2026
Home Latest 7 नवंबर को चंडीगढ़ में भी होगा वार्षिक केसधारी फुटबाल टूर्नामैंट

7 नवंबर को चंडीगढ़ में भी होगा वार्षिक केसधारी फुटबाल टूर्नामैंट

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब फ़ुटबाल एसोसिएशन के साथ ऐफीलीएटिड खालसा फ़ुटबाल क्लब ने फ़ैसला लिया है कि पंजाब की तजऱ् पर ही केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी अगले साल केसाधारी खिलाडिय़ों के लिए सिख फ़ुटबाल कप करवाया जायेगा और चंडीगढ़ की साबत-सूरत टीम पंजाब में होने वाले सिख फ़ुटबाल कप में भी भाग लिया करेगी। यह ऐलान खालसा फ़ुटबाल क्लब के प्रधान हरजीत सिंह गरेवाल ने आज यहाँ के स्पोर्टस कंपलैक्स सैक्टर 42 में चंडीगढ़ की केसाधारी फ़ुटबाल टीम के चयन के लिए हुए ट्रायलों के मौके पर किया।

Advertisements

सिख फुटबाल कप के लिए चंडीगढ़ की टीम के लिए चयन ट्रायल

इस मौके पर खिलाडिय़ों के साथ जान-पहचान के समय चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह बुटरेला, डिप्टी डीईओ शिक्षा विभाग चंडीगढ़ हरबीर सिंह आनंद, खालसा फ़ुटबाल क्लब द्वारा हरजिन्दर कुमार, गुरुद्वारा साहिब बुटरेला के प्रधान अमनप्रीत सिंह, भुपिन्दर सिंह पिंका फ़ुटबाल प्रशिक्षक और गोबिन्दर सिंह डीपीई भी उपस्थित थे। इन ट्रायलों में चंडीगढ़ के 34 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। केसाधारी फ़ुटबाल टीम के लिए दूसरी बार के ट्रायल अब 7 नवंबर को सैक्टर 22 स्थित सरकारी मॉडल स्कूल के फ़ुटबाल ग्राउंड में लिए जाएंगे।

गरेवाल ने बताया कि पंजाब भर में पहली बार केसाधारी बच्चों का सिख फ़ुटबाल कप अमृतसर में 23 नवंबर से शुरू हो रहा है जिस दौरान जिलों की चुनी गई केसाधारी टीमों के मुकाबले अलग -अलग जिलों में करवाए जाएंगे और फ़ाईनल मुकाबले और समाप्ति समारोह 7 दिसंबर को मोहाली में होगा। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामैंट की विजेता टीम को 5 लाख रुपए का नकद इनाम जबकि दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को 3 लाख रुपए का नकद इनाम दिया जायेगा। इसी तरह पहले विजेता टीम के प्रशिक्षक को 51 हज़ार रुपए और दूसरे नंबर पर आने वाली टीम के प्रशिक्षक को 31 हज़ार रुपए के साथ सम्मानित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here