गुरु पर्व के उपलक्ष्य में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने लगाया योग एवं ध्यान शिविर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अपने स्थानीय आश्रम में गुरु पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय विलक्षण योग एवं ध्यान शिविर के आज द्वितीय दिवस संस्थान की ओर से श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी विज्ञाना नंद ने बताया कि आज 21वीं सदी के वैज्ञानिक एवं प्रगतिवादी युग में मनुष्य के पास भौतिक सुख सुविधाएं तो हैं परंतु मानसिक शांति का अभाव होने के कारण मनुष्य अशांत एवं अवसाद से ग्रसित है। ध्यान को मानसिक शान्ति का उपाय बताए हुए स्वामी जी ने बताया कि हमारी सनातन भारतीय संस्कृति की मेधा प्रज्ञा इस तथ्य को सर्व सम्मति से स्वीकार करती है की ध्यान से ही मनुष्य मानसिक शान्ति को प्राप्त कर सकता है।

Advertisements

समस्त धार्मिक ग्रंथों में ईश्वर को प्रकाश स्वरुप बताया गया है जैसे कि वेदों में ईश्वर को आदित्य वर्णभाव की सूर्य स्वरुप बताकर अंत: करण में उसके प्रकाश स्वरुप दर्शन की बात की गई है। जिसे गायत्री मन्त्र में भर्गो देव स्यधीमहि के उदघोष स्वरूप बताया गया है। जिसमें पूर्ण सद्गुरु शरणा गति साधक को ब्रह्म ज्ञान की दीक्षा प्रदान कर उसकी दिव्यदृष्टि खोल कर उसे ध्येय स्वरुप ईश्वर के प्रकाश स्वरुप का दर्शन करवाते हैं। फिर आरंभ होती है ध्यान की शाश्वत प्रक्रिया। जिससे ध्याता अपने भीतर सत्चित आनंद को प्राप्त करता है। ईश्वर से एकात्म हुए साधक का हर दिन हर पल एक दिव्य पर्व से जीवन का गर्व बन जाता है।

ध्यान देने योग्य है की आज संस्थान की ओर से सम्पूर्ण विश्व में नि:शुल्क ध्यान शिविर आयोजित कर विश्व को ध्यान की सनातन प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने सामूहिक ध्यान कर जहाँ मानसिक शांति एवं परम आनंद को प्राप्त किया वहीं साध्वी राजविंदर भारती व दविंदर भारती व धर्मा भारती ने प्रेरणा दायक भजनों व दिव्य मन्त्रों का उच्चारण कर विश्वशान्ति औरसर्व जगत कल्याण की मंगल प्रार्थना भी की। कार्यक्रम के उपरांत सभी साधकों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here