सैनिक सम्मान के साथ किया गया सूबेदार मेजर रूप लाल का अंतिम संस्कार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगडऩे से लखनऊ अस्पताल में 15-20 दिन भर्ती होने के बाद इलाज के दौरान शहीद हुए सूबेदार मेजर रूप लाल (49) पुत्र प्रकाश चंद निवासी अरोड़ा कालोनी ढोलवाहा रोड नजदीक हरियाना बरून फोरेस्ट आफिस का शव गांव आने पर परिवारिक सदस्यों तथा आस-पास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए शहीद के रिश्तेदार अशोक सिंह ने बताया कि सूबेदार मेजर रूप लाल जिनकी ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगडऩे के कारण उनको इलाज के लिए लखनऊ में अर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Advertisements

जहां 15-20 दिन दाखिल होने के बाद उनकी इलाज के दौरान 18 नवंबर करीब दोपहर 2.30 मौत हो गई। शहीद सूबेदार मेजर रूप लाल अपने पीछे दो लड़कियां ज्योति और भावना तथा लडक़े बलजीत सिंह (14) को छोड़ गए हैं।

सूबेदार मेजर रूप लाल का शव घर पर आने पर आर्मी की तरफ से पूरे सैनिक सम्मान के साथ उन्हें सलामी देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ऊंची बस्सी से सूबेदार तिलक राज और पठानकोट से अन्य सैनिकों ने उन्हें सलामी दी। सूबेदार मेजर रूप लाल जोकि 1990 में आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे थे। उनकी पत्नी आशा रानी का कहना है कि उन्होंने 16 नवंबर को आखिरी बार मेजर साहिब से बात की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here