किरत करो, नाम जपो, वंड छको का संदेश देते हुए डिजिटल म्युजियम अगले पड़ाव के लिए रवाना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित रोशन ग्राउंड होशियारपुर में लोगों के लिए खोला गया डिजिटल म्युजियम आज अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया है। 21 नवंबर से 23 नवंबर तक सुबह 7 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुले इस डिजिटल म्युजियम ने शहर में श्रद्धामयी माहौल बना दिया।

Advertisements

-भारी संख्या में पहुंची संगतों ने की पंजाब सरकार के प्रयासों की प्रशंसा

तीसरे दिन भी रोशन ग्राउंड में स्थापित डिजिटल म्युजियम में संगतों का तांता लगा रहा और सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में संगत ने डिजिटल म्युजियम में अपनी हाजिरी भरी। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने पहुंच कर गुरू साहब के किरत करो, नाम जपो और बंड छको के संदेश को जाना। राज्य सरकार की तरफ से जिस आधुनिक ढंग के साथ श्री गुरु नानक देव जी के मानवता और भाईचारक सांझेदारी के संदेश को पेश किया गया। यह हमेशा होशियारपुर निवासियों के यादों में हमेशा बसा रहेगा।

जिलाधीश ईशा कालिया ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित डिजिटल म्युजियम इतिहास रच कर गया है, क्योंकि भारी संख्या में संगत ने गुरू साहिब की जीवनी और शिक्षाएं बारे आधुनिक तकनीक के द्वारा जानकारी प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि डिजिटल म्युजियम अब अपने अगले पड़ाव नवांशहर के लिए रवाना हो गया है।

शहर निवासी सुखबीर सिंह ने अपने परिवार समेत डिजिटल म्युजियम देखने के बाद अपने विचार प्रकट करते कहा कि मौजूदा तौर पर नौजवानों और बच्चों के लिए मोबाइल का काफी महत्व है और राज्य सरकार की तरफ से डिजिटल म्युजियम दौरान भी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है, जो नौजवानों को काफी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास नई पीढिय़ों तक गुरू साहिब का संदेश पहुंचाएगा। जोगिन्द्र कौर ने कहा कि मल्टी मीडिया तकनीको के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी बारे जान कर बहुत बढिय़ा एहसास हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है गुरू साहिब का सिद्धांत प्रचार करने की और राज्य सरकार का यह प्रयास इस उद्देश्य की पूर्ति कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here