वेतन न मिलने से बिजली कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

 होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप वर्मा। पावरकॉम शहरी मंडल होशियारपुर में शहरी मंडल स्टॉफ, उपमंडल एम.ई.लैब, उपमंडल सिविल लाइन अधीन कार्य करते स्टॉफ द्वारा वेतन न मिलने के कारण रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें अलग-अलग स्टॉफ के कर्मचारियों तथा पदाधिकारियों ने संबोधित किया कि नवंबर 2019 महीने का वेतन जब तक नहीं पड़ती वह इसी तरह हर रोज पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन करेंगे और अगर वेतन जल्द न रिलीज किया तो संघर्ष और तेजी किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अभी तक डी.ए. का बकाया तथा पे कमिशन भी नहीं दिया गया है। इस रोष प्रदर्शन में अश्विनी शर्मा सिविल लाइन रिटायर्ड, गुरमीत सिंह, गुरमेल सिंह एस.डी.ओ., वरिंदर कुमार, सुखविंदर सिंह सचिव, गुरदीप सिंह, सिकंदर सिंह, गुरमीत कौर ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here