भगवान पर भरोसा रखें व कर्म करते हुए आगे बढ़ें: डा. जय नारायण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) होशियारपुर द्वारा श्री गीता जयंती समरोह प्रधान कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में भगवान परशुराम भवन, एकता नगर, होशियारपुर में किया गया, जिसमें मंत्रोच्चार, श्री गीता पूजन पाठ, हवन एवं प्रवचन पंडित डा. जय नारायण द्वारा विधिपूर्वक किया गया। मुख्य यजमान पंडित सुरेश तिवारी भृगु शास्त्री थे। पंडित गुरदेव प्रशाद पुजारी ने इस कार्य में अपना पूर्ण योगदान दिया। मुख्य वक्ता डा. जय नारायण ने अपने प्रवचनों में महाभारत के बारे में बताया कि श्रीमद्भागवत गीता का प्रतिआत्मक जन्म है, यह हिन्दू पचांग के अनुसार मार्गशीष पर शुक्ल एकादशी पर मनाया जाता है। कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध क्षेत्र के दौरान भगवान श्री कृष्ण जी ने महान योद्धा अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। भागवतगीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं, सभी के माध्यम से उन्होंने नसीहत दी कि भगवान पर भरोसा रखें व कर्म करते हुए आगे बढ़ें।

Advertisements

ब्राह्मण सभा द्वारा गीता जयंती पर्व मनाया गया

इस अवसर पर मुख्य यजमान पंडित कमलेश तिवाड़ी व बहन सरिता शर्मा को ब्राह्मण सभा द्वारा सम्मानित किया गया। आरती, हनुमान चालीसा के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर पंडित विनोद शर्मा, पंड. शशि कमल भारद्वाज, सुरेश कापटिया, राजिंदर मोदगिल, पवन शर्मा, सुनील कालिया, सुशील शर्मा, सरिता शर्मा, रमेश भारद्वाज, बिन्दुसार शुक्ला, नरोत्तम शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा,बलराम भारद्वाज,मदन लाल शर्मा, विशाल शर्मा, भूपेश शर्मा, संजीव भारद्वाज, हरभजन लाल वशिष्ठ, संजीव ऐरी, देस राज शर्मा, संत राम शर्मा, दर्शन कौशल, दीपक शर्मा, ओम दत्त शर्मा, राजेश शर्मा, पंडित गुरुदेव शर्मा, विकास शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here