महिलाओं की सुरक्षा के लिए सैमीनार आयोजित, हैल्पलाईन नंबरों की दी जानकारी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। एस.एस.पी. होशियारपुर गौरव गर्ग तथा दलजीत सिंह खख पी.पी.एस. डी.सी.पी.ओ. एच.पी.आर. के दिशानिर्देशों पर रेलवे मंडी स्कूल में सैमीनार का आयोजन करवाया गया।

Advertisements

इंस्पैक्टर केवल सिंह इंचार्ज जिला सांझ केन्द्र तथा ए.एस.आई. सुभाष चंद्र इंचार्ज थाना सांझ केन्द्र सिटी सीनियर कांस्टेबल निखिल बाली की तरफ से सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में सैमीनार को संबोधित किया गया।

इस सैमीनार दौरान लड़कियों को पुलिस विभाग की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा संबंधी चलाई गई शक्ति एैप की जानकारी दी गई तथा सरकार की तरफ से लिए गए फैसले संबंधी अवगत करवाया गया। इसके अलावा लड़कियों को नशों से दूर रहने संबधी जागरूक करने के बारे तथा 112,181, 1091, 1098 हैल्पलाईनों के बारे जानकारी दी गई।

इस सैमीनार दौरान स्कूल प्रिँसिपल ललिता अरोड़ा, अनिता चावला, रजनी, सुनील शाम, बलदेव सिंह, अपराजिता कपूर, मधू बाला, रितू रानी, गुरनाम सिंह, रविंदर कुमार, रविंदर कौर, शालिनी अरोड़ा आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here