Thursday, October 8, 2026
Home Hoshiarpur अफवाहों पर विश्वास न करें, तय समयानुसार ही होगी परीक्षा: सीनेटर संदीप...

अफवाहों पर विश्वास न करें, तय समयानुसार ही होगी परीक्षा: सीनेटर संदीप सीकरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से घोषित की गई परीक्षा तिथियों के अनुसार ही परीक्षा होगी तथा वैब साइट एवं वाट्सएप आदि के माध्यम से 21 दिसंबर वाला पेपर पोस्टपोन किए जाने की अफवाहों से सावधान रहें। क्योंकि, यूनिवर्सिटी की तरफ से किसी भी तरह के पेपर का तिथि को बदला नहीं गया है तथा तय तिथियों के अनुसार ही परीक्षा होगी। यह जानकारी सीनेटर प्रो. संदीप सीकरी ने द स्टैलर न्यूज़ के साथ विशेष बातचीत में दी।

Advertisements

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें। ऐसा करने से उनकी पढ़ाई का नुकसान होगा और वे परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। प्रो. सीकरी ने कहा कि कुछ लोग वैबसाइट एवं वाट्सअप पर परीक्षा की तिथि बदले जाने संबंधी अफवाहें फैला रहे हैं, जिनसे पूरी तरह से सुचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे खुद भी जागरुक हों और दूसरों को भी जागरुक करके अपनी परीक्षा की तैयारी करें, क्योंकि किसी भी पेपर की तिथि बदली नहीं गई है और न ही पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से ऐसा कोई निर्देश ही जारी किया गया है बल्कि यूनिवर्सिटी ने भी ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here