Saturday, October 24, 2026
Home Politics शहीद सुखविंदर को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे विधायक डोगरा, पंजाब सरकार की...

शहीद सुखविंदर को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे विधायक डोगरा, पंजाब सरकार की तरफ से सौंपा 5 लाख का चैक

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। आज गांव फतेहपुर के वीर शहीद सुखविन्दर सिंह के श्रद्धांजलि समारोह दौरान हल्का विधायक दसूहा अरुण डोगरा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश का तिरंगा हवा से नहीं लहराता बल्कि हमारे देश के फौजियों की साँसों से लहराता है। उन्होंने कहा कि आज मैं नमन करता हूँ भारत माँ के आँचल की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवान को और उनकी माँ को जिन्होंने अपनी कोख से ऐसे वीर को जन्म दिया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हमारे कण्डी क्षेत्र की मिट्टी की खासियत है कि यहाँ कि माताएं अपने जिगर के टुकड़ों को देश की सेवा करने के लिए फौज मे जाने के लिए प्रेरित करती हैं। अन्त में उन्होंने कहा कि वह खुद और पंजाब सरकार शहीद के परिवार के दुख मे हमेशा साथ है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को 5 लाख रुपये की राशि आज चैक के रुप में दी गई है। उन्होंने बताया कि 5 लाख रुपये उनको आवश्यक कार्यवाही के बाद प्लॉट हेतु दिए जांएगे और घर के एक जिम्मेदार व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here