निरंकारी यूथ फोरम का शुभारंभ, जोन व अंतरजोन स्तर पर करवाई खेल प्रतियोगिताए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से पंजाब व चंडीगढ़ के निरंकारी यूथ फोरम का शुभारंभ पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 में किया गया। इस अवसर पर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने उद्गार में कहा कि निरंकारी यूथ फोरम में पंजाब व चंडीगढ़ से आये लगभग 35 हज़ार युवाओं ने पंजीकरण कराया जिनका उत्साह देखते ही बनता था।

Advertisements

जिसमें ज़ोन स्तर पर फिर अंतर ज़ोन स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं करवायी गयी। अंतर ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिता में से शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली टीम की खेल प्रतियोगिताएं आज स्टेडियम में करवायी गयी। विभिन्न स्थानों से आये हुए प्रतिभागियों में आपसी प्रेम, भाईचारे, एकत्व का जो सांझा स्वरूप यहां देखने को मिला, यही निरंकारी मिशन कि वास्तविक पहचान है।

सद्गुरु माता जी ने कहा कि इन खेलों को करवाने का उद्देश्य केवल युवाओं की ऊर्जा को उपयुक्त दिशा में लगाकर समाज का सुंदर निर्माण करना है ताकि देश के विकास में सभी का योगदान हो सके। उन्होंने कहा कि युवाओं में सेवा, सत्संग व सुमिरण का यह ज़ज्बा इसी प्रकार से कायम रहना चाहिए। हमें इस निरंकार पर एकाग्र होकर, बड़े बुजुर्गों की शिक्षाओं को अपनाते हुए उन पर खरा उतरते हुए जीवन में आगे से आगे बढऩा है। आगे माता जी ने फरमाया कि – जिस प्रकार गाड़ी की एलाइनमेंट करके उसका बैलेंस सही किया जाता है, उसी प्रकार कई पुरातन व विज्ञान से जुड़े खेलों को आध्यात्मिकता से जोडक़र संतुलन कायम रखना है।

वहीं हर खेल का आध्यात्मिकता से जुड़ा हुआ एक पहलू यह भी है कि किस प्रकार एकाग्रता व टीम के साथ एकत्रित होकर एकत्व के भाव को दर्शाया गया है। यदि हम शारिरिक तौर पर स्वस्थ होंगे तभी सेवा, सत्संग व सुमिरण कर पाएंगे। सद्गुरु माता जी ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि जो उत्साह इस आयोजन को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं ने दिखाया है वह वर्ष भर बना रहे। इस अवसर पर बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लॉगजम्प, एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट, कराटे इत्यादि खेल प्रतियोगिताएं करवायीं गयी। इन सभी खेलों का उद्देश्य सभी युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को एकत्रित करके उनकी प्रतिभा को निखारना है तथा आध्यात्मिकता से उसे जोडक़र आगे बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here