जिला भाजपा ने किया कार्यशाला का आयोजन, सीएए के समर्थन में बूथ स्तर तक प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के लागू होने के बाद इस कानून को लेकर कांग्रेस तथा विपक्षी पार्टियों द्वारा जो भ्रांतियां फैलाई जा रही है उसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व इस अभियान के प्रभारी विजय सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

इस कार्यशाला में जिला भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा व सेल अध्यक्ष आदि उपस्थित हुए।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विजय सूद ने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा जन जागरण अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक इस कानून के बारे में लोगों को बताना है। उससे पहले इस कानून के बारे में पूरी जानकारी खुद कार्यकताओं को होनी चाहिए।

इस अभियान को घर-घर लेकर जाना है, इसलिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम2019 कानून किसी को नागरिकता देने के लिए है, न कि लेने के लिए। लेकिन विपक्षी पार्टियां इस मामले पर देश को जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश कर रही है।इसी लिए अब खुद भाजपा ने लोगो के बीच जाकर सीएए के प्रति लोगो के दिलो में चल रहे संशय को दूर करने का अभियान शुरू किया है।सभी भाजपा कार्यकर्ता अपना फर्ज निभाएंगे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार, आनंदवीर सिंह, संजीव दुआ, अशोक शोकी, अनिल हंस, अमरजीत लाडी, अजय चोपड़ा, अश्वनी गैंद, संजू अरोड़ा, हरजीत सिंह, यशपाल शर्मा, शिव कुमार काकू, अमित आंगरा, जगमोहन नरूला, मनोज माटा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here