आई.एफ.ए. की नई कार्यकारिणी का गठन, जसविंदर सिंह बने प्रधान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। इन्नोवेटिव फार्मरज ऐसोसीएशन (आई.एफ.ए.) का वार्षिक समागम महासचिव रेशम सिंह के गांव बादोवाल नज़दीक मंडियाला होशियारपुर जालंधर रोड करवाया गया। इस मौके पर डा. गुरकंवल सिंह पूर्व डायरैक्टर बाग़बानी विभाग पंजाब समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने किसानों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए अपने बाग़बानी के अनुभव सांझे किए। उन्होंने बताया कि कैसे किसान इकठ्ठा होकर विभागों और यूनिवर्सिटी के माहिरों के साथ तालमेल करके खेती की समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। आई.एफ.ए. के संस्थापक मैंबर और सीनियर उपप्रधान मास्टर मदन लाल ने मेहमानों और आए हुए किसानों का स्वागत करते हुए आई.एफ.ए. के 6 साल के सफऱ और कुदरती खेती के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महासचिव रेशम सिंह ने वार्षिक कार्यगुजारी की रिपोर्ट पेश की। जिसमें सब से बड़ी उपलब्धी डा. सुरेंद्र दलाल कीट साक्षरता मिशन के अंतर्गत बैंगन की बिना कीटनाशक खेती रही, कैशियर और किसान हट संचालक सुनील ठाकुर ने वित्तीय लेखा और किसान हट की कार्यगुज़ारी की रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर ट्रेनिंग सचिव तरसेम सिंह ने कुदरती खेती और ट्रेनिंगों के बारे में जानकारी दी। नरिन्दर सिंह ने नेचुरल फार्मरज़ ऐसोसिएशन (एन.एफ.ए.) और पी.ए.यू. औरगैनिक फार्मरज क्लब के बारे में जानकारी दी।

Advertisements

इस मौके पर आई.एफ.ए. के सरप्रस्त डा. मनमोहन जीत सिंह डायरैक्टर कंडी खोज केंद्र बल्लोवाल सोंखड़ी और एस.डी.ओ. अशोक नंदन ने अपने विचार पेश किए और इकठ्ठा हो कर काम करते रहने के लिए कहा। डा. परमजीत सिंह ढट्ट पूर्व चीफ़ एग्रीकल्चर अधिकारी विशेष मेहमान के तौर पर शािमल हुए। उन्होंने अपने अनुभव सांझे करते हुए बताया कि कैसे सरकारी सहायता के साथ-साथ निजी तौर पर इक_े होकर किसान अपनी, समस्याएं हल कर सकते हैं, जिसके बारे उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अलग-अलग जिलों में किए गए कार्यों के बारे में बताया जहां किसानों ने इकठ्ठा होकर विभाग से सिफऱ् तकनीकी जानकारी लेकर बढिय़ा काम किए। डा. मनिंदर सिंह बौंस डिप्टी डायरैक्टर कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल, होशियारपुर ने के.वी.के. की तरफ से जैविक खेती और अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जैविक खेती के प्रसार के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही परंपरागत खेती विकास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके इलावा डा. रंजन शर्मा प्रोजैक्ट डायरैक्टर आत्मा होशियारपुर ने आत्मा स्कीम और जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। डी.डी.एम.नाबार्ड जे.एस. बिंदरा ने नाबार्ड के कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिसमें एफ.पी.ओ. बनाने का तरीका और इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गुरबिंदर सिंह जी फील्ड अधिकारी पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कारपोरेशन ने जैविक खेती की सरकारी साटीफिकेशन के बारे में जानकारी दी। पूर्व कृषि अधिकारी डा. यादविंदर सिंह और डा. सुखदेव सिंह ढिल्लों ने भी अपने- अपने अनुभव सांझा किए।
इस दौरान 5 नये किसान आई.एफ.ए के मैंबर बने। इस मौके पर सर्वसम्मति के साथ नई टीम का चयन किया गया। जिसमें जसविंदर सिंह धामी छावनी कलां को प्रधान, रेशम सिंह जी बादोवाल को महासचिव, सुनील कुमार ठाकुर महिलांवाली को वित्त सचिव, मास्टर मदन लाल बुल्ल्होवाल को सीनियर उपप्रधान, नरिन्दर सिंह अज्जोवाल को उपप्रधान, तरसेम सिंह जी नीला नलोया को ट्रेनिंग सचिव और मलकीत सिंह मक्कड़ ससोली को मीडिया सचिव चुना गया। आगामी वित्त वर्ष में किसान हट की सेल बढ़ाने और अन्य ब्लाकों में नई किसान हट खोलने तथा एफ.पी.ओ बनाने के लक्ष्य निश्चित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here