सेंट सोल्जर ने लाल बहादुर शास्त्री जी को किया याद, भेंट की श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक टांडा में डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी, प्रिंसिपल सतविंदर कौर तथा छात्रों ने स्व. प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर जी को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर डायरेक्टर साहनी ने विद्यार्थियों को लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री का जन्म अक्तुबर 2, 1904 को हुआ था। 1920 में वह भारत की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। 1964 में वह पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की मौत के बाद भारत के दूसरे प्रधान मंत्री बने। अपने नाम की ही तरह वह बहुत बहादुर थे।

Advertisements

जब 1965 में पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण कर दिया था तो वह खुद भारत-पाकि बोर्डर अपने सैनिकों का साहस बढ़ाने के लिए गए। उन्होंने ही जै जवान जै किसान का नारा दिया था। प्रधान मंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने ने नेहरू जी की आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ाया ओर सफेद क्रांति को बढ़ावा दिया। 1966 लाल बहादुर शास्त्री जी की मौत हो गई। डायरेक्टर साहनी ने छात्रों को शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here