Tuesday, October 13, 2026
Home Politics महाराष्ट्र की जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का फल: खन्ना

महाराष्ट्र की जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का फल: खन्ना

-जिला भाजपा कार्यालय में जीत का मनाया जश्न, लड्डू बांटे-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के महानगर पालिका चुनाव में भाजपा की भारी जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। उक्त विचार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने जिला भाजपा कार्यालय में महाराष्ट्र की जीत पर जिले की तरफ से आयोजित कार्यकर्ता में कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से पार्टी के कार्य व नीतियों को हर घर तक ले जाने में कामयाब हुए हैं। जिसका नतीजा महाराष्ट्र में पहले विधानसभा में भाजपा की जीत तथा अब महानगर पालिका चुनावों में भाजपा को एकतरफा जन समर्थन मिलना दर्शाता है कि देश की जनता पिछले सालों में भाजपा की नीतियों व मोदी सरकार से प्रभावित होकर भाजपा को अपना समर्थन दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि पंजाब में और भी मेहनत से कार्य करते हुए पार्टी को और आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को मुंबई की जीत की बधाई देते हुए इसे देश के हर हिस्से में भाजपा के बढ़ते कदम बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समस्त देश वासियों को लाभ पहुंच रहा है तथा हमारा यह फर्ज बनता है कि पार्टी की नीतियां व केन्द्र की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत से और भी कार्य करें। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, गोपी चंद कपूर, सर्वजीत कौर, अर्चना जैन, ज्ञान बांसल, संजीव तलवाड़, निपुण शर्मा आदि ने भी कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र जीत पर बधाई दी। इस मौके पर नीति तलवाड़, मीनू सेठी, गौरव शर्मा, कुलभूषण सेठी, गौरव वालिया, कुलवंत कौर, ऊषा भल्ला, एस.एम. सिद्धू, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, नवजिंदर बेदी, पंकज शर्मा, अश्विनी छोटा, बिंदू ऐरी, चेतन सूद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर जिला भाजपा की तरफ से लड्डू बांट कर जीत की खुशी मनाई गई।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here