हादसे में मानवता नगर निवासी कमलकांत घायल, हालत गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज 31 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे सुतेहरी रोड पर मानवता मंदिर के समीप दो वाहनों की टक्कर में एक्टिवा सवार बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लेजाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगे रैफर कर दिया गया।

Advertisements

जानकारी अनुसार कमलकांत बांसल पुत्र राम सरुप निवासी मानवता नगर, होशियारपुर एक्टिवा पर मानवता मंदिर के समीप जा रहे थे कि सामने से आ रही बाइक उनसे टकरा गई। जिससे उनके सिर पर लगने से वे गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रैफर कर दिया गया। पता चला है कि उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

इस संबंधी सूचना मिलने पर पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here