हिमालय फाउंडेशन ने कैंप में नशा और बीमारियों से बचने का दिया संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिमालय फाऊंडेशन द्वारा पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देशानुसार जहानखेलां में एस.ओ.ए. और हैल्थ कैंप का आयोजन करवाया गया। यह कैंप मोहल्ले के प्रधान की देख-रेख में लगाया गया। इस कैंप में प्रोग्राम के प्रोजैक्ट डायरैक्टर विपन वर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे।

Advertisements

इस कैंप में लगभग 40 एच.आर.जी. भाईयों का चैकअप और टैस्ट किए गए। डाक्टर संजीव कुमार द्वारा एच.आर.जी. भाईयों को उनकी समस्या के अनुसार दवाई दी। प्रोजैक्ट मैनेजर द्वारा सभी एच.आर.जी. भाईयों को नशे के दुष्परिणाम और एड्स से कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि एड्स जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है अगर हमें इसके बारे में पूरी जानकारी हो। हमें अपने टैस्ट समय-समय पर करवाते रहने चाहिए, अगर किसी भी एच.आर.जी. भाई को हैल्थ के प्रति कोई भी समस्या आए तो वह टी.आई. के डाक्टर के साथ आकर मिल सकता है।

इस अवसर पर मैनेजर रोहिणी गौतम ने भी युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा एक व्यक्ति को नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को नष्ट कर देता है, क्योंकि इसके दुष्प्रभावों का सभी पर असर पड़ता है। इसलिए नशा व बीमारियों से बचे रहने में ही समझदारी है। इस मौके पर ए.एन.एम. किरणा, काऊंसलर बलजीत सिंह, फील्ड वर्कर बहादुर सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here