शिवसेना हिन्दुस्तान नेता हनी महाजन पर हमला, गोली लगने से साथी की मौत, हनी गंभीर घायल

गुरदासपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आज 10 फरवरी की शाम को गुरदासपुर के धारीवाल ढडवां मार्ग पर अज्ञात लोगों द्वारा शिवसेना हिन्दुस्तान के युवा विंग के अध्यक्ष हनी महाजन व उसके साथी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सायं करीब 7 बजे दो अज्ञात नौजवानों ने एक दुकान पर बैठे अशोक कुमार तथा उसके साथ बैठे शिवसेना नेता हनी महाजन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।

Advertisements

युवकों ने करीब 10 फायर किए। गोलियों की अवाज से पूरे क्षेत्र में दहश्त फैल गई। हमला करने उपरांत दोनों हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर अवस्था में घायल हनी व अशोक को सिविल अस्पताल लेजाया गया जहां पर अशोक की मौत हो गई। जबकि हनी की टांगों में गोलियां लगने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here