भारतीय पंचांग अनुसार संक्रांति पर लंगर लगाना सराहनीय: एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संक्रांति के उपलक्ष्य में गौतम नगर ऊना रोड दुकानदारों की तरफ से लंगर लगाया गया। लंगर का शुभारंभ नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने की। इस मौके पर श्री मरवाहा ने कहा कि अपने धर्म एवं सांस्कृतिक रिति रिवाजों का अनुसरन करना हम सभी का फर्ज है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भारतीय पंचांग के अनुसार संक्रांति से अगले माह की शुरुआत होती है और भले ही आज हम पाश्चात्य संस्कृति पर चलने लगे हैं, पर अपनी संस्कृति को भी जागृत रखना सराहनीय कदम है। उन्होंने दुकानदारों के प्रयास को सराहा।

इस अवसर पर अशोक मेहरा, विरेन्द्र वैद्य, अशोक शर्मा, विक्की, साबी, जितेश सैनी, खेमपाल, मिंकी, राजू, बिल्ला, जीवन, एडवोकेट बलदेव सिंह एवं एडवोकेट अमरजीत सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here