स्कूल जाने के लिए कहा तो बेटे ने पत्थर दे मारा, आहत हुई मां ने निगला जहर, हालत गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर में एक अजीब किस्म का मामला सामने आया है। शहर के मोहल्ला सुखियाबाद में एक मां को अपने मात्र 4 साल के बच्चे को स्कूल भेजने की बात कहनी उस समय महंगी पड़ गई, जब बच्चे ने गुस्से में पत्थर उठाकर मां के सिर पर दे मारा। इस घटना से आहत हुई मां ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली और गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार मोहल्ला सुखियाबाद निवासी तानो पत्नी नरिंदर कुमार ने अपने 4 साल के बेटे को स्कूल जाने के लिए कहा। बच्चा जब जिद्द करने लगा तो उसने अपने बेटे को एक तमाचा मार दिया। इस बात से गुस्साएं बच्चे ने पत्थर उठाया और उसके सिर पर दे मारा। इस बात से आहत हुई मां ने कोई जहरीली चीज निगल ली। जिसके बाद उसकी हालत बिगडऩे पर उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here