दैनिक ट्रिब्यून के संपादक संतोष तिवाड़ी का निधन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। दैनिक ट्रिब्यून के संपादक संतोष तिवाड़ी जी का सोमवार 6 मार्च को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से लीवर की बीमारी के चलते पी.जी.आई. में भर्ती थे। ‘द स्टैलर न्यूज़’ की तरफ से उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए संपादक संदीप शर्मा ने परमात्मा के समक्ष उनकी आत्मिक शांति की कामना की। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि परम पिता परमात्मा से श्री तिवाड़ी के परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उनके निधन पर पत्रकार जगत, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक जगत से जुड़ी हस्तियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Advertisements

Photo Sourse_ babushahi.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here