श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली कलश एवं श्रीमद्भागवत शोभायात्रा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर की तरफ से 25 फरवरी से 6 मार्च तक श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन मां अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर, खानपुरी गेट में करवाया जा रहा है। आज शुरु हुए अनुष्ठान के उपलक्ष्य में कलश एवं श्रीमद्भागवत शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं और संकीर्तन मंडलियों द्वारा प्रभु नाम का संकीर्तन करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Advertisements

श्रीनंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धापूर्वक प्रारंभ

इस अवसर पर वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा वेद घोष के साथ पुण्यवाचन, नांदी श्राद्ध एवं वेदपाठियों का वरण किया गया। शोभायात्रा अलग-अलग बाजारों से होती हुई पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचकर विश्रामित हुई। इस अवसर पर प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल एवं महासचिव तरसेम महाजन ने बताया कि 26 फरवरी दिन बुधवार को बाद दोपहर 3 बजे लकड़ मंथन से अग्निदेव प्रकट किए जाएंगे और सायं 4 बजे मंदिर प्रांगण में संतों द्वारा संकीर्तन किया जाएगा।

इस मौके पर रमेश चंद्र अग्रवाल, तरसेम मोदगिल, मुकेश डावर, तरसेम डावर, संजीव अरोड़ा, संदीप सैनी, अजायब सिंह, हरपाल लाडा, अजय वर्मा, एच.के. नकड़ा, राजिंदर मोदगिल, नील कमल, अशोक कुमार, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, सत्यप्रकाश सिंघानिया, सुरेश सिंगला लुधियाना, दविंदर कुमार वालिया गुरु जी, वृज बिहारी, गोपी शर्मा, राजीव शर्मा, जगदीश हरजाई, ठाकुर रामदेव, निखिल अग्रवाल, सोवन सिंह, अशोक शर्मा, अनिल अग्रवाल, विनोद चोपड़ा, विशाल वालिया, शिव शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here