महिलाओं को सरकारी बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट देना सराहनीय कदम: रमन कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। एमस-एन.जी.ओ के राष्ट्रीय प्रधान रमण कपूर ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा महिलाओं को सरकारी बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट का स्वागत किया।

Advertisements

उन्होंने कहा पंजाब सरकार के इस फैसले से लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ होगा। प्रधान रमण कपूर ने मुख्यमंत्री से मांग की जो महिलाएं 60 साल से ऊपर की हैं पंजाब सरकार उनका पूरा किराया माफ करे, जिससे बजुर्ग महिलाओं को यात्रा करने के लिए अपने परिवार पर निर्भर न रहना पड़े।

सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह अपने बजुर्ग महिला नागरिकों का ख्याल रखे। पूरा किराया माफ होने से बजुर्ग महिलायें पूरे पंजाब में कहीं भी आसानी से आ जा कर अपनी सामाजिक जिम्मेवारियां निभा सकती हैं। रमण कपूर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिन रुटों पर सरकारी बसों की सर्विस कम हैं वहां बसों की संख्या बढ़ाई जाए तथा बंद रुटों को दोबारा चलाया जाए तभी इस योजना का आम लोगों को लाभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here