आधुनिक पुलिस हर चुनौती से निपटने को तैयार: डी.जी.पी. संजय बेनीवाल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सबसे महत्वपूर्ण होता है समय के साथ पैजा हो रही चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को तैयार करना जिसके लिए देश की पुलिस हमेशा से पूर्णत्य तैयार है। होशियारपुर के दहानखेलां के पुलिस ट्रेनिंग सैंटर में बैच नंबर- 261 की पासिंग आऊट परेड में मुख्यतिथि के रूप में शामिल हुए डी.जी.पी. संजय बेनीवाल ने समाज सेवी व शिक्षाविद् संजीव कुमार से विशएष भेंट की।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने बताया कि आज के दौर में समाज के लोगों को पुलिस से बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं तथा जैसे-जैसे समाज उन्नती की ओर अग्रसर होता है वैसे-वैसे अपराध के तरीके भी भीष्म हो रहे हैं। जिसपर काबू पाने के लिए पुलिसस फोर्स की नई-नई तकनीकों की जानकारी होना बहुत महत्वपूर्ण है। जिसके लिए जहानखेलां जैसे ट्रेनिंग संस्थान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

एक प्रश्र के उत्तर में डी.जी.पी. चण्डीगढ़ ने बताया कि आज उनके लिए और भी हर्ष की बात है यहां से पास हुए ट्रेंड पुलिस अधिकारी की कमांड लड़कियों के हाथों में थी ओर पुलिस फोर्स में लड़कियां बहुत महत्वपूर्ण पदों पर तैनात होकर अपनी अहम भूमिका निभा रही है। जिससे समाज में और बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स तभी अहम भूमिका निभा सकती है जब उनको समाज से सही जानकारी का सहयोग मिलता रहे। जिसके लिए उनका प्रयास है कि वह पुलिस व जनता के बीच में समय -समय पर अधिक कार्य हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here