सेंट सोल्जर के छात्रों ने पिंगला घर में बच्चों तथा वृद्धों संग खेली होली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा रंगों का त्योहार होली पिंगलाघर के स्पैशल बच्चों और वृद्धों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप की वाईस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Advertisements

पिंगलाघर के बच्चों और सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने लाल-पीले तथा गुलाबी फूलों से एक दूसरे के संग फूलों से होली खेली ओर पानी की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। ग्रुप की वाइस चेयरपरसन चोपड़ा ने कहा कि हम सब को भेदभाव से ऊपर उठकर सभी पर्व मिलकर मानाने चाहिए।

उन्होंने सभी के माथे पर तिलक लगाया और बच्चों का मुँह मीठा करवाकर होली की बधाई दी। अंत में उन्होंने पिंगलाघर में रह रहे सभी बेसहारा बच्चों के जीवन में भी रंग भरे रहने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here