गांव कुक्कड़ा में मृत गऊओं के मिलने पर गऊ सेवकों में रोष

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। कस्बा सैला के गांव पखोवाल कुक्कड़ा में कुछ धर्म विरोधी लोगों द्वारा पांच गऊओं को गोली मार कर मारने वाले हत्यारों के खि़लाफ़ टांडा में श्री गोबिंद गऊधाम गऊशाला सेवकों की ओर से रोस प्रदर्शन किया गया। पंडित देव शर्मा व् नवनीत बहल के नेतृत्व में समूह गऊ सेवकों ने इस घटना को धर्म विरोधी बताते हुए सरकार से गऊओं के हत्यारे को जल्द से जल्द पकडऩे की अपील भी की।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने कहा कि गऊ भारत की संस्कृति में अहम महत्व माना जाता है। गऊ वंश में सौ करोड़ देवी वास मन जाता है। लेकिन कुछ धर्म विरोधी लोग अज्ञानता वश ऐसी हरकतें कर के हिंदुओं की आस्थाओं से खिलवाड़ जानबूझ कर करते हैं। इस दौरान समूह सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार गऊ सेस के रूप में करोड़ों रूपए लोगों से इक_ा कर रही है लेकिन सरकार गऊओं की सुरक्षा के लिए कोई भी सुनिश्चित कदम नहीं उठा रही है।

सरकार इस मामले में पुलिस प्रसाशन को सख्ती से निपटने के आदेश दे तथा हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा सभी गऊ भगत हिन्दू संगठनों से मिल कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके नवनीत बेहाल ,लेखराज ,प्रेम पड़वाल ,विनोद हैप्पी, हीरा लाल, पंडित देव शर्मा, शामलाल भाटिया, अश्वनी कला, गुरदेव ठाकुर, पूर्ण चंद, अतुल, लाडी इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here