होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के वार्ड नंबर 27 में पूर्व पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल की अगुवाई में वार्ड व आसपास के इलाके के जरुरतमंद लोगों तक राशन एवं तैयार भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर पूर्व पार्षद हुंदल ने कहा कि यह घड़ी राजनीति करने की नहीं बल्कि इससे ऊपर उठकर मानव सेवा की है तथा इसे करते समय किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मानव तन बहुत मुश्किल से मिलता है उसी प्रकार प्रभु कृपा से ही मानव सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए प्रत्येक सामर्थ को इस संकट की घड़ी में जरुरतमंदों की सेवा हेतु आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में वार्ड में पड़ते एक आश्रम एवं गुरुद्वारा साहिब की तरफ से भी मानव सेवा को समर्पित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
श्री हुंदल ने बताया कि इस कार्य में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा का बहुत सहयोग मिल रहा है तथा उनके मार्ग दर्शन में प्रत्ेक जरुरतमंद तक पहुंच बनाई जा रही है।