सेंट सोल्जर ग्रुप जरूरतमंदों की सेवा करने आया आगे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्सज शिक्षा के क्षेत्र में ही बल्कि समाज सेवा में भी हमेशा अग्रणी रही है। कोरोना वायरस के प्रकोप कारण भारत भर में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इसके कारण सभी लोग घरों में बंद हैं।

Advertisements

ऐसे में बहुत सारे लोगों के पास खाने-पीने की चीजें की कमी हो गई है ओर लॉकडाउन के कारण वह बाहर भी नहीं निकल सकते। इन हालात को देखते हुए ओर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की परेशानी को समझते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए राशन का ट्रक भेंट किया गया।

ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने यह राशन और जरूरत के सामान का ट्रक मेंबर पार्लियामेंट सोम प्रकाश की धर्मपत्नी अनीता सोम प्रकाश को भेंट करते हुए लोगों के लिए जी-जान से काम कर रही सरकार, एडमिनिस्ट्रेशन, डॉक्टर्स, नर्सिस, मीडिया कर्मियों, पुलिस, सफाई कर्मचारियों और अन्य जितने भी वोलंटियर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं उनका धन्यवाद किया ओर सभी के स्वस्थ के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने ने कहा कि सेंट सोल्जर परिवार सभी जरूरतमंद लोगों के साथ है। अनीता सोम प्रकाश ने सेंट सोल्जर ग्रुप की सराहना करते हुए सभी को आगे आकर मदद करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here